राजस्थान दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहलोत सरकार पर कसा तंज, बोले-राजस्थान की लाल डायरी चुनाव में कांग्रेस को बर्बाद कर देगी

0
27_07_2023-pm_modi_in_sikar_23483818.webp.webp

सीकर । पीएम मोदी ने आज अपने राजस्थान दौरे पर कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। पीएम ने कहा कि यहां कि सरकार केवल लोगों को लूटने का काम कर रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलना जानती है।

पीएम ने इसी के साथ कहा कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार चलाया है। उन्होंने कहा कि झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की ‘लाल डायरी’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इस ‘लाल डायरी’ में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि ‘लाल डायरी’ के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस ‘लाल डायरी’ का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये ‘लाल डायरी’ इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है। राजस्थान में अच्छी सड़कों के लिए, अच्छे हाईवे के लिए, राज्य के विकास के लिए भाजपा सरकार लगातार पैसे भेज रही है। पीएम ने आगे कहा जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब 10 वर्षों में राजस्थान में टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में एक लाख करोड़ रुपये ही दिए गए थे, बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचाए हैं, लेकिन पैसे कहां जा रहे कुछ पता नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share