रानीपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक, कब्जे से चोरी की गई तीन बाइक बरामद

0
FB_IMG_1689939801388.jpg

हरिद्वार । रानीपुर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवकों के कब्जे से चोरी की गई तीन बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के कब्जे से दो चाकू भी मिले हैं। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरूवार देर शाम सुमन नगर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चाकू बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से तीन बाइक चोरी करने की बात कबूल की। जिनकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकिब और अली नवाज उर्फ मांझ निवासी ग्राम गढ़ रानीपुर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share