पूर्वांचल महासभा उत्तराखंड के पदाधिकारियो ने कांवड़ियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया

0

फाउंडर प्रेसिडेंट सीईओ एडिटर इन चीफ

श्री लव कपूर कपूर की रिपोर्ट

नेशनल24×7 डिजिटल लाइव टीवी न्यूज़ चैनल

पूर्वांचल महासभा उत्तराखंड के पदाधिकारियो ने कांवड़ियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया हरिद्वार की पावन धरती पर आए हुए शिव भक्त जो मां गंगा मे स्नान कर गंगाजल अपने-अपने ग्राम कस्बा एवं जिले की तरफ जा रहे हैं उन शिवभक्त कांवरियों को पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हरिद्वार के बहादराबाद छेत्र मे फल फूल मिठाई बिस्किट एवं पानी की बोतलें देकर के जलपान कराया , ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स के जवान एवं समाजसेवी जो शिवभक्त कावड़ियों को रास्ता बताने एवं अन्य सहायता में लगे हुए हैं उन्हें भी फल बिस्किट फ्रूटी एवं पानी की बोतल ले देकर के सम्मानित किया,एवं शिव भक्त गंगाजल ले जा रहे अपने गंतव्य की तरफ सकुशल पहुंचे और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने पर कोई तकलीफ ना हो इसके लिए मां गंगा से प्रार्थना किया कि सभी शिवभक्त कावड़िए गंगाजल ले जा कर के अपने अपने शिवालयों पर जल अर्पण करें!! जिसमें प्रमुख रूप से पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी , उपाध्यक्ष विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष राज तिवारी, सह कोषाध्यक्ष रमेश पांडे, प्रचार सचिव ईश्वर पांडे ,विनीत तिवारी, संचित ,ध्रुव सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे!!

पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष श्री त्रिपाठी जी ने बताया कि पूर्वांचल महासभा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज में इसी तरह के सामाजिक कार्य और धार्मिक कार्य करते रहते हैं!!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share