भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ओबीसी मोर्चा का स्थापना दिवस, रोपे पौधे

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ओबीसी मोर्चा का स्थापना दिवस, रोपे पौधे

रुड़की । भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज सैनी ने बताया कि मोर्चे के स्थापना दिवस पर कुष्ठ आश्रम में फल वितरण किया गया। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय नहर किनारे में पौधरोपण किया गया। उसके बाद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की गई।

मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने ओबीसी मोर्चा को जो पहचान दी है आज उनका जन्मदिन मना कर हम उनका स्वागत कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ओबीसी समाज को जो सम्मान दिया है वह कांग्रेसी सरकारों ने कभी नहीं दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज की चिंता करते हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रभात चौधरी, रोमा सैनी, अंकित रोड, विकास पाल, जिला मंत्री सचिन कश्यप, मंडल अध्यक्ष मदन सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You may have missed

Share