भगवानपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर मारपीट, दोनों ओर के तीन लोग घायल

0
Screenshot_2023-06-28-18-16-35-13_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg

भगवानपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर मारपीट, दोनों ओर के तीन लोग घायल

भगवानपुर । टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों ओर के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग।

बुधवार को एक संगठन का एक कार्यकर्ता कार में सवार होकर अपने परिवार के साथ लक्सर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। भगवानपुर टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल टैक्स की पर्ची कटवाई। कार चालक का आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक टोल कर्मचारी सहित दोनों पक्षों तीन लोग चोटिल हो गए। टोल प्लाजा पर मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share