भगवानपुर पुलिस ने आम के बाग में गोकशी करने के दो आरोपियों को पकड़ा, 200 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

0
IMG-20230613-WA0071.jpg

भगवानपुर । पुलिस ने आम के बाग में गोकशी करने के दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से 200 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है।

सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली की खेलड़ी गांव के समीप एक आम के बाग में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। भगवानपुर पुलिस ने बाग में पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस टीम को आता देख गोकशी कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। तभी पुलिस ने दो को मौके पर ही दबोच लिया। साथ ही, 200 किलो प्रतिबंधित मांस व काटने के उपकरण बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जमशेद निवासी सिकरोड़ा, सलीम निवासी अकबरपुर कालसो बताया, जबकि फरार वसीम और समीर निवासी सिकरोड़ा बताए। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share