भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन द्वारा सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

0
IMG-20230611-WA01351.jpg

धनौरी । भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन द्वारा गांव हद्दीपुर स्थित वर्णिका लालयान इंटर कॉलेज हद्दीपुर में सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी और विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी प्रदेश संरक्षक डॉ रविंद्र सैनी ,इंजीनियर रामनाथ सैनी, मास्टर मलखान सैनी, जेपी सैनी, डॉक्टर रविंद्र सैनी, प्रदीप सैनी ने शिरकत की।

इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के दम पर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। आज के युग में शिक्षा ही सबकुछ है। संयुक्त मंच संचालन प्रदेश महासचिव मास्टर राजीव सैनी एवं प्रदेश प्रचारक मास्टर रजनीश सैनी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिद्वार आदेश सैनी के द्वारा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजय सैनी, अश्वनी सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर देवी चंद सैनी, प्रवीण सैनी, अशोक सैनी, जगबीर सैनी, प्रदेश सचिव अनमोल सैनी प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल सैनी, दीपचंद सैनी, गजे सिंह सैनी, आशीष सैनी, डॉ निर्भय सैनी, एडवोकेट विपिन सैनी, सचिन सैनी, सौरव सैनी, मनीष सैनी, सचिन सैनी, मोहन सैनी, सुविज्ञ सैनी, संजय सैनी रोमा सैनी,अनिता सैनी, डॉक्टर अक्षय सैनी, विकास सैनी, लक्षित सैनी, अभिषेक सैनी, अंकित सैनी, अजय सैनी, आशीष सैनी, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share