दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वीआईपी घाट के पास ट्रक खराब होने से तीन किलोमीटर लंबा लगा जाम, पुलिस ने हटवाकर दूसरे स्थान पर खड़ा कराया

0
IMG-20230607-WA0012.jpg

हरिद्वार । दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुधवार को वीआईपी घाट के पास ट्रक खराब होने से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को हाईवे से हटवाकर दूसरे स्थान पर खड़ा कराया। करीब दो घंटे जाम की समस्या झेलने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

बुधवार को भी चारधाम यात्रा के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव बना रहा। भूपतवाला में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के कारण भी हरिद्वार में वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। वहीं, ट्रक खराब होने के कारण धर्मनगरी से ऋषिकेश और देहरादून जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। ट्रक खराब होने के कारण हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान शंकराचार्य चौक तक वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे जाम की समस्या झेलने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। शाम होने तक हाईवे पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share