कलियर पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ किया गिरफ्तार, 207 ग्राम चरस व मोटरसाइकिल बरामद

0
IMG-20230601-WA0035.jpg

 

कलियर । गुरुवार को पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोहलपुर मार्ग से छोटा कोटा मुरादनगर जाने वाली कच्ची रोड पर नदी के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 207 ग्राम चरस व मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नरेश उर्फ भीम पुत्र चमेला निवासी कोटा मंडी थाना पिरान कलियर हरिद्वार और सोनू पुत्र बबलू निवासी रसूलपुर टोंनगिया थाना बुग्गावाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share