पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर बाण गंगा नदी में की छापेमारी, अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

0
IMG-20230519-WA0097.jpg

लक्सर । सुल्तानपुर पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर बाण गंगा नदी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को चौकी लाकर सीज कर दिया। शुक्रवार को सुल्तानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग निहंदपुर गांव के पास बाणगंगा में अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बाणगंगा में छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से खनन सामग्री भर रहे थे। पूछताछ में दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए इसलिए पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है। चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने मामले की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share