हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

0
images-5-25.jpeg

हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

हरिद्वार । भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल और जिला अध्यक्ष संदीप गोयल भाजपा हाईकमान से विचार- विमर्श करके महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने बताया कि रेणु शर्मा, मन्नू रावत, पारुल चौहान और सविता पंवार को महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रीति गुप्ता और शीतल पुंडीर को जिला महामंत्री, संगीता गिरी, सोनिया अरोड़ा, रजनी चौहान और शर्मिला बगवाड़ी को जिला मंत्री, नीतू रानी को कोषाध्यक्ष, रंजीता झा को मीडिया प्रभारी, गीता कुशवाहा को सह मीडिया प्रभारी, नीति शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी, अंजू बुधवार को सह सोशल मीडिया प्रभारी व पुष्पा पाल को आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share