पांचों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी सपा, लक्सर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल

0
IMG-20230501-WA0019.jpg

पांचों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी सपा, लक्सर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल

रुड़की । सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। खासकर भाजपा आमजन के हित के बजाय हमेशा बड़े उद्योगपतियों के लिए काम करती आई है। उन्होंने 2024 में सूबे की पांचों लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का दावा भी किया।

सपा प्रदेश अध्यक्ष पोखरियाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि 22 साल से कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा ने उत्तराखंड में सरकार चलाई लेकिन दोनों ने कभी आम आदमी की उम्मीदों के मुताबिक काम नहीं किया। भाजपा तो गरीब, मजदूर के खून पसीने की कमाई उनसे छीनकर बड़े उद्योगपतियों की जेब भर रही है। कहा कि सूबे के हर जिले, हर विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं की टीम 2024 के लोस चुनाव को लेकर काम में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share